Chandigarh Municipality Result 20.12.2016

By | December 20, 2016
(Last Updated On: December 20, 2016)
चंडीगढ़.विधानसभा चुनाव के पहले पंजाब में बीजेपी के लिए खुशखबरी है। चंडीगढ़ नगर निगम के चुनाव में बीजेपी ने 26 में से 20 वार्डों पर जीत दर्ज की है। शिरोमणि अकाली दल को एक सीट मिली है। कांग्रेस 4 सीटों पर सिमटकर रह गई। वोटिंग रविवार को हुई थी। कुल 122 कैंडिडेट थे मैदान में…
– चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव के दौरान 122 कैंडिडेट मैदान में थे। इनमें से 67 निर्दलीय थे।
– चुनाव में बीजेपी को 57 फीसदी वोट मिले।
– एनालिस्ट्स के मुताबिक, नतीजों से साफ है कि बीजेपी पर नोटबंदी का कोई प्रभाव नहीं पड़ा।
BJP ने 20 सीटें जीती
– वार्ड नं 1 : बीजेपी के कैंडिडेट महेश इंदर सिंह सिधु जीते, 324 वोट से जीत दर्ज की। सिंधु को 3060 वोट पड़े, जबकि कांग्रेस केहरमोहिंदर सिंह लकी 2736 वोट मिले।
– वार्ड नं 2 : बीजेपी की राजबाला मलिक जीती। उन्हें 3882 वोट पड़ी। जबकि कांग्रेस की दीपा दुबे को 2917 वोट मिले। मलिक ने 965 वोट से जीत दर्ज की।
– वार्ड नं 3 : बीजेपी के रविकांत शर्मा 417 वोट से जीते। रविकांत को कुल 3166 वोट मिले। जबकि रितु छाबड़ा को 2749 वोट मिले।
– वार्ड नं. 4 : बीजेपी की सुनीत धवन आगे। उन्हें 3595 वोट मिले। जबिक कांग्रेस उम्मीदवार को पूनम शर्मा को 3230 वोट मिली। धवन 365 वोट से आगे हैं।
– वार्ड नं 6: बीजेपी की फरमीला 2156 वोटों से जीती। उन्हें 4862 मिले।
– वार्ड नं. 7: राजेश कुमार 486 वोटों से जीते। राजेश को कुल 5331 वोट मिले।
– वार्ड नं. 8 : बीजेपी के अरुण सूद 2077 वोटों से जीते। सूद को कुल 8298 वोट मिले।
वार्ड नं 11 : बीजेपी के सतीश कुमार 1050 वोटों से जीते। इन्हें कुल 4561 वोट मिले।
– वार्ड नं 12 : बीजेपी के चन्द्रावती शुक्ला 857 वोटों से जीते। इन्हें कुल 7044 वोट मिले।
– वार्ड नं 13 : बीजेपी की हीरा नेगी 1716 वोटों से जीत दर्ज की।
वार्ड नं 14 : बीजेपी के कंवलजीत सिंह 1596 वोटों से जीते। इन्हें कुल 4054 वोट मिले।
– वार्ड नं. 16 : बीजेपी के राजेश कुमार गुप्ता 1106 वोटों से जीते। गुप्ता को कुल 4449 वोट मिले। उन्होंने कांग्रेस के पूर्व मेयर सुभाष चावला को हराया।
– वार्ड नं 17 : बीजेपी की आशा जैसवाल ने 1700 वोट से जीत दर्ज की।
– वार्ड नं 21 : बीजेपी के गुरप्रीत ढिलों ने जीत दर्ज की। 262 वोटों से जीते।
– वार्ड नं 22 : बीजेपी के देवेश मोदगिल ने 1975 वोटों से जीत दर्ज की।
– वार्ड नं. 23 : बीजेपी के भारत कुमार 6974 वोटों से जीते। उन्हें कुल 14097 वोट मिले।
– वार्ड नं 24 : बीजेपी के अनिल दुबे ने 9421 वोटों से जीत दर्ज की। उन्हें कुल 12115 वोट पड़े।
– वार्ड नं. 25 : बीजेपी के जगतार सिंह 6495 वोटों से जीते। उन्हें कुल 8976 वोट मिले।
– वार्ड नं. 26 : बीजेपी के विनोद अग्रवाल 2204 वोटों से जीते। इन्हें कुल 4687 वोट मिले।
– वार्ड नं 10 : अकाली बीजेपी के हरदीप सिंह 30 17 वोटों से जीत दर्ज की।
जीता निर्दलीय बीजेपी का बागी
– वार्ड नं. 19 से निर्दलीय उम्मीदवार दिलीप शर्मा 243 वोटों से जीते। उन्हें 3106 वोट मिले। जबकि बीजेपी के राज किशोर को 2863 वोट मिले।
– दिलीप, बीजेपी के बागी कैंडिडेट हैं।
कांग्रेस को अब तक 4 सीटें
– वार्ड-5 : कांग्रेस की शीला देवी जीती। शीला देवी को 5633 वोट मिले। जबकि शिरोमणी अकाली दल की मीना को 3772 वोट मिले। शीला ने 1861 वोट से जीत दर्ज की।
– वार्ड -9 : गुरबख्श रावत 2128 वोटों से जीतीं।
– वार्ड -18 : कांग्रेस के देवेंद्र सिंह बावला जीते।
– वार्ड -15 : कांग्रेस की रविंदर कौर 71 वोटों से जीती।

Leave a Reply

Your email address will not be published.